राजधानी जयपुर में सुबह सुबह बारिश : मौसम विभाग ने झुंझुनू - सीकर सहित कई जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 23 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजधानी जयपुर में बादलों की गड़गड़हाट के साथ आज सुबह तेज बारिश शुरू हुई । कई इलाकों में काले बादलों के साथ हल्की बूंदा-बांदी शुरू हुई। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है ।

एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदलने के बाद कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है । विभाग के अनुसार जयपुर, अलवर, भरतपुर, टोंक, झुंझुनू और सीकर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सुबह 7 बजे से अगले 3 घंटे के लिए डबल अलर्ट जारी करते हुए ऑरेंज और येलो अलर्ट दिया है।

श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, दौसा, बूंदी, अजमेर और नागौर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हल्की वर्षा के साथ कहीं-कहीं तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे) चल सकती हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit