पत्नी ने टीचर प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला : पत्नी ने रात को प्रेमी को घर बुलाया, सो रहे पति को गला घोंटकर मार डाला, पत्नी अपने पति से नहीं करती थी प्यार

फोटो  : फाइल फोटो 

बालोतरा, 23 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

बालोतरा जिले में अवैध संबंधों के चलते एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी ने फोन करके अपने प्रेमी को घर बुलाया। दोनों ने गला दबाकर युवक की जान ले ली।

जानकारी के अनुसार पति से विवाद के चलते महिला लंबे समय से पीहर में रह रही थी, कुछ दिन पहले ही ससुराल लौटी थी। इस मामले में गिड़ा थाना पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

मृतक महेंद्र कुमार (21) पुत्र पेमाराम, मेघवाल निवासी मलवा गोयलान की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व बागुंडी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी। अनु देवी इस विवाह से खुश नहीं थी। अनु पति से प्यार नहीं करती थी और उसके साथ नहीं रहना चाहती थी।

सरकारी शिक्षक से प्रेम :-

शादी के बाद से अधिकतर समय अपने पीहर में ही रह रही थी। इस दौरान उसका संपर्क तिलवाड़ा निवासी शिक्षक अमराराम पुत्र चेनाराम मेघवाल, जो वर्तमान में चिड़िया क्षेत्र में सरकारी विद्यालय में पदस्थापित है, उससे हुआ।

एक सप्ताह पहले ही ससुराल आई थी पत्नी:-

परिजनों के अनुसार अनुदेवी के लगातार पीहर में रहने को लेकर समाज के मौजीज लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपसी समझाइश की। इसके करीब एक सप्ताह पहले उसे ससुराल से वापस लेकर गांव आए। ससुराल आने के बाद उसने अपने सास-ससुर के साथ रहने से इनकार किया। जिस पर परिवार के अन्य सदस्य अलग रहने लगे।

शुक्रवार (20 मार्च) की रात फिर से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद अनु ने तिलवाड़ा निवासी प्रेमी अमराराम (26) पुत्र चैनाराम को घर बुलाया था। दोनों ने महेंद्र का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी ।

शनिवार सुबह काफी देर तक महेंद्र घर से बाहर नहीं निकला तो पास की ढाणी में रहने वाले परिजनों को शक हुआ। परिजन महेंद्र के घर पहुंचे तो अनु बोली कि वे कमरे में सो रहे हैंकमरे में जाकर देखा तो महेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस बीच परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया। गिरफ्तारी से पहले पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया।

मामले को लेकर आरोपी शिक्षक अमराराम, मृतक की पत्नी अनु को डिटेन कर पूछताछ की। इस पर दोनों ने गला घोंटकर हत्या करना कबूल किया। इस पर उन्हें गिरफ्तार किया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit