पीएम मोदी दोपहर 2 बजे लोकसभा में बोलेंगे : प्रधानमंत्री मोदी पश्चिमी एशिया में जारी तनाव पर भारत के रुख की संसद देंगे जानकारी

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 23 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के चल रहे बजट सत्र के दौरान सोमवार दोपहर 2 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें वे पश्चिम एशिया में जारी तनाव और उससे जुड़े प्रमुख पहलुओं सहित इस मामले पर भारत के रुख के बारे में जानकारी देंगे ।

इससे पहले प्रधानमंत्री कार्यालय में कैबिनेट सचिव ने वैश्विक स्थिति और भारत सरकार के सभी संबंधित मंत्रालयों/विभागों द्वारा संघर्ष के संबंध में अब तक उठाए गए और योजनाबद्ध किए जा रहे शमन उपायों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई थी।

कृषि, उर्वरक, खाद्य सुरक्षा, पेट्रोलियम, बिजली, लघु एवं मध्यम उद्यम, निर्यातक, जहाजरानी, व्यापार, वित्त, आपूर्ति श्रृंखला और सभी प्रभावित क्षेत्रों पर संभावित प्रभाव और उससे निपटने के लिए उठाए गए उपायों पर चर्चा की गई। देश के समग्र व्यापक आर्थिक परिदृश्य और आगे उठाए जाने वाले उपायों पर भी चर्चा हुई।

बता दे कि 28 जनवरी जंग शुरू हुई है। इसके बाद से ही विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर बहस की मांग करता आ रहा है। विपक्ष का दावा है कि देश में गैस, तेल और एनर्जी की कमी है, लेकिन केंद्र सरकार का कहना है कि सब ठीक है।

आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 पेश करेंगी। इसके जरिए लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप एक्ट 2008 और कंपनी एक्ट 2013 में और संशोधन किए जाएंगे।

इधर, सत्र की पिछली कार्रवाई के दौरान लोकसभा में विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों को पारित कर दिया गया। इसके लिए गिलोटिन प्रक्रिया लागू की गई। इसके तहत बिना चर्चा या बहस के मांगों को पारित कर दिया जाता है।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit