कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड की 10वीं का परिणाम : 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म, पहली बार 12वीं से पहले 10वीं का परिणाम, ऐप पर होगी फोटो पब्लिस

फोटो  : फाइल फोटो 

अजमेर , 23 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं क्लास का परिणाम 24 मार्च को घोषित किया जा सकता है । बोर्ड सूत्रों के अनुसार इसके लिए बोर्ड ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर मंगलवार को परिणाम जारी करेंगे

12वीं से पहले 10वीं का परिणाम :-

राजस्थान बोर्ड के इतिहास में पहली बार 12वी से पहले दसवीं क्लास का परिणाम जारी होगा । इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। 28 फरवरी को खत्म हुई दसवीं की परीक्षा में 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे।

पहली बार मार्च में परिणाम :-

बोर्ड इतिहास में यह भी पहला अवसर है कि जब मार्च में बोर्ड का परिणाम घोषित किया जा रहा है। हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़ ऐप पर आप सबसे पहले अपना परिणाम देख सकेंगे

12वीं का परिणाम भी इसी महीने;-

बोर्ड की कोशिश है कि 12वीं आट्‌र्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट भी इसी महीने जारी कर दिया जाए। बोर्ड ने इसके लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। 12वीं की परीक्षा 11 मार्च तक चली थी। इसमें 9 लाख 10 हजार 9 स्टूडेंट्स बैठे थे। प्रदेश के 6 हजार 170 सेंटर पर एग्जाम हुए थे।

फोटो होगी पब्लिस :-

हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़ ऐप पर दसवीं बोर्ड राजस्थान में 85 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। परिणाम के साथ ही बच्चों के इंटरव्यू व एनालिसिस और हर जिले का अपडेट आपको एप पर पढ़ने को मिलेगा।

हमारे व्हाट्स ऐप 9358447558 पर निम्न डिटेल्स भेजे ;-

नाम -

पिता का नाम -

स्कूल का नाम -

गांव , तहसील और जिला -

माता - पिता का व्यवसाय -

भविष्य की योजना - 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit