वीडियो न्यूज़ : LPG किल्लत पर डोटासरा का केंद्र पर हमला : कांग्रेस का 1 अप्रैल से "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान: होगा शुरू, 27 मार्च को कांग्रेस का प्रदर्शन

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 23 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

कांग्रेस राजस्थान में 1 अप्रैल से "संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ " अभियान शुरू करेगी । पंचायती राज व निकाय चुनाव को लेकर अभियान चलाया जाएगा। अभियान की कड़ी में 2 व 3 अप्रैल को डोटासरा व जूली ब्यावर व बालोतरा जाएंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने OBC आयोग पर कहा कि ओबीसी आयोग को सरकार ने कह रखा है कि अभी आपको कुछ नहीं करना है । उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा चुनाव करवाने की नही है । 

डोटासरा ने कहा कि खाड़ी देशों में युद्द जैसे हालात के बाद प्रदेश सहित देशभर में गैस की भारी किल्लत है । उन्होंने इस संकट के लिए प्रधानमंत्री को जिम्मेदार ठहराया है । 

डोटासरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अमेरिका के आगे नतमस्तक होने के कारण आज पूरे देश की जनता संकट में है। कभी भारत का दोस्त रहा ईरान आज देश की फेल विदेश नीति के कारण दूर हो चुका है, और देश की जनता इसकी कीमत चुका रही है।

डोटासरा ने कहा कि दो जहाजो  के आने से देश में जश्न मनाया जा रहा है डोटासरा  बल्कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 30-40 जहाज़ फंसे पड़े हैं, लेकिन मोदी सरकार चुप है, और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को खुश करने में लगी है।

देश और प्रदेश में LPG गैस की किल्लत चरम पर है, कमर्शियल सिलेंडर गायब, घरेलू सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। कारोबार और छोटे व्यवसाय ठप हो चुके हैं, लेकिन सत्ता में बैठे भाजपाई सिर्फ झूठे प्रचार में लगे हैं।

भाजपा की 'डबल इंजन' की असलियत ये है कि न विदेश नीति संभल रही है, और न ही देश की बुनियादी ज़रूरतें। जनता पूछ रही है,  आखिर ये संकट किसकी नाकामी है? और कब तक मोदी सरकार की नीतिगत विफलताओं की कीमत देश को चुकानी पड़ेगी?

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit