फोटो : फाइल फोटो
बीकानेर , 23 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बीकानेर में अपने साथियों के साथ एक परिवार को धमकाने पहुंचे हिस्ट्रीशीटर को महिला और युवकों ने लात-घूंसे, चप्पल और सरिया से जमकर पीटा। लोगों ने बदमाश को पकड़ लिया। वही उसके साथी फरार हो गए। घटना सेरूणा थाना इलाके के सेरूणा गांव की रविवार की है।
महिला बनी दुर्गा :-
घटना के 4 वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला ने हिस्ट्रीशीटर की सीने पर पहले पैर रखा, इसके बाद पेट में लात मारी। इन दिनों नवरात्रि पर्व चल रहा है। ऐसे में यह वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । वीडियो में दिख रहा है कि अन्य युवक हिस्ट्रीशीटर को चप्पल, घूंसों और थप्पड़ों से पीटते रहे।
ASP बनवारीलाल मीणा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ थाने के हिस्ट्रीशीटर रामनिवास को लोगों ने पीटा है। वो अपने साथियों के साथ पीड़ित परिवार को धमकाने आया था। वहां खड़े एक युवक ने रामनिवास को पकड़ लिया। यह देख हिस्ट्रीशीटर के साथी भाग गए।
रामनिवास को लोगों ने पकड़कर पीट दिया। रामनिवास को धमकाने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment