फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 23 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
सीकर जिला कुश्ती संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय सीनियर (U-20) कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को विकास अखाड़ा, गांवड़ी मोड़ स्थित इंडोर हॉल में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए पहलवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने दांव-पेंच का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए, जिनमें महिला वर्ग में कोमल वर्मा (50 किग्रा), ज्योति (53 किग्रा), कोमल (55 किग्रा), निशा सैनी (57 किग्रा), अर्पिता कुमावत (59 किग्रा) तथा पुरुष वर्ग में राहुल वर्मा (57 किग्रा), राकेश कुमार मीणा (61 किग्रा), राजदीप (65 किग्रा), विनित कुमार (70 किग्रा), हितेश कुमार (74 किग्रा), संदीप गुर्जर (79 किग्रा), यश चौधरी (86 किग्रा) एवं लक्की (92 किग्रा) विजेता रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में NIS कोच सरिता जाट एवं अनुभवी पहलवानों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें बीरबल सिंह बुरड़क, NIS कोच महेंद्र गुर्जर, विकास पहलवान, विजय पहलवान, कुम्भाराम सामोता, रिटायर्ड पीटीआई रामावतार डांगी, बूटा सिंह पहलवान सहित अन्य शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विकास अखाड़ा नीमकाथाना के प्रतिभावान पहलवान हैप्पी चौधरी का विशेष रूप से सम्मान किया गया, जिन्होंने हाल ही में सीनियर फेडरेशन कप, गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
अंत में सभी विजेता एवं प्रतिभागी पहलवानों को सम्मानित किया गया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment