सीकर पुलिस की 'ऑपरेशन एंटी-वेनम' के तहत कार्रवाई : कोतवाली पुलिस ने स्कूटी पर मादक पदार्थ की सप्लाई करते एक युवती को पकड़ा, 5.17 ग्राम एमडीएमए बरामद

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 24 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सीकर पुलिस ने  'ऑपरेशन एंटी-वेनम' के तहत कार्रवाई करते हुए स्कूटी पर मादक पदार्थ की सप्लाई करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना पुलिस ने युवती से 5.17 ग्राम एमडीएमए (MDMA) मादक पदार्थ बरामद किया है ।

सीकर कोतवाली थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि 22 मार्च की देर रात पुलिस टीम को गश्त के दौरान एक युवती संदिग्ध अवस्था में स्कूटी पर जाती हुई दिखाई दी। पुलिस ने जब उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से 5.17 ग्राम एमडीएमए (MDMA) मादक पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार, युवती शहर में नशा करने वाले युवाओं को स्कूटी से MDMA की सप्लाई करती थी। पुलिस ने आरोपी युवती फागलवा निवासी पूजा कुमारी को तुरंत गिरफ्तार कर उसकी स्कूटी को भी जब्त कर लिया है। फिलहाल महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर ड्रग्स के नेटवर्क को लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit