राजस्थान 10वीं का रिजल्ट जारी : शिक्षा मंत्री ने की घोषणा, इस बार 94.23 प्रतिशत रहा परिणाम, परिणाम डायरेक्ट यहाँ देखे

फोटो  : फाइल फोटो 

अजमेर , 24 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित ऑफिस से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रिजल्ट की घोषणा की।

इस बार 94.23 प्रतिशत परिणाम रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लड़कों का 93.63 व लड़कियों का 94.20 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।

बता दे कि इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू हुई थीं। दसवीं का एग्जाम 10 लाख 68 हजार 109 स्टूडेंट्स ने दिया था।

ऐसा पहली बार हुआ, जब 10वीं का रिजल्ट 12वीं के रिजल्ट से पहले जारी हुआ है। बोर्ड इतिहास में भी ये पहला मौका है, जब मार्च में रिजल्ट आया है।

रिजल्ट देखने के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in/ से परिणाम देख सकते है 

यहाँ से डायरेक्ट देखे परिणाम - rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2026/query.htm

फोटो होगी पब्लिस :-

हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़ ऐप पर दसवीं बोर्ड राजस्थान में 85 प्रतिशत या इससे ज्यादा नंबर लाने वाले बच्चों के फोटो, वीडियो के साथ उनके इंटरव्यू भी पब्लिश होंगे। परिणाम के साथ ही बच्चों के इंटरव्यू व एनालिसिस और हर जिले का अपडेट आपको एप पर पढ़ने को मिलेगा।

हमारे व्हाट्स ऐप 9358447558 पर निम्न डिटेल्स भेजे ;-

नाम -

पिता का नाम -

स्कूल का नाम -

गांव , तहसील और जिला -

माता - पिता का व्यवसाय -

भविष्य की योजना - 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit