फोटो : फाइल फोटो
सीकर , 24 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया। सीकर में 10वीं बोर्ड परीक्षा का कुल रिजल्ट 97.43 प्रतिशत रहा। सीकर के लोसल स्थित शेखावाटी स्कूल की छात्रा प्रियांशी ने 99.83 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सीकर के प्रिंस स्कूल की चेष्टा शर्मा, लोसल स्थित भारतीय पब्लिक स्कूल की दिव्यांशी और मैट्रिक्स की यशस्वी ने 99 प्रतिशत नंबर अचीव किए हैं।
सीकर जिले में परीक्षा के लिए 46601 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इनमें से 25 हजार 966 लड़के और 20 हजार 635 लड़कियां रजिस्टर्ड थी। इनमें से 25 हजार 591 लड़के और 20 हजार 452 लड़कियां परीक्षा में शामिल हुए। कुल 46043 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।
राजस्थान बोर्ड के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब मार्च में ही परिणाम घोषित किया गया है। वहीं 10वीं का रिजल्ट 12वीं कक्षा से पहले जारी किया गया है। इस साल बोर्ड की परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
यहाँ से डायरेक्ट देखे परिणाम - rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2026/query.htm
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment