वीडियो न्यूज़ : एलपीजी के मुद्दे पर डोटासरा केंद्र पर जमकर बरसे : डोटासरा का केंद्र पर बड़ा आरोप, कहा - केंद्र सरकार ने पहले विपक्ष की आवाज क्यों नहीं सुनी, मजाक ही उड़ाया

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 24 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

अमेरिका - इजराइल और ईरान जंग के बाद खाड़ी देशों के हालात के बाद देश में गैस की किल्लत पर विपक्ष लगातार केद्र सरकार पर हमलावर है। विपक्ष के हमले के बीच प्रधानमंत्री ने सोमवार को लोकसभा में और मंगलवार को राज्यसभा में बयान दिया और देशवासियों को कोरोना जैसी महामारी के समय की एकजुटता की अपील की है । 

देश में उत्पन्न हालात पर विपक्ष ने केंद्र सरकार की कमजोर विदेश निति को जिम्मेदार ठहराया है । राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि देश को अपने हाल पर छोड़ देना किसी भी सरकार की सबसे बड़ी विफलता होती है, आज फिर वही स्थिति बनती दिख रही है

डोटासरा ने आरोप लगाया कि कोरोना काल में पूरा देश संकट में था, तब भी देश का नेतृत्व गायब था, और अब मिडिल ईस्ट में तनाव के बाद भी नरेंद्र मोदी जी का नेतृत्व गायब है। भारत की जनता को महंगाई, LPG गैस और पेट्रोल-डीजल के गंभीर संकट के सामने खड़ा कर दिया है।

डोटासरा ने आगे कहा कि देश में नेता विपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने बार-बार चेतावनी दी कि वैश्विक तनाव का सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था, महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों, गैस सप्लाई और आम जनता की जेब पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि राहुल ने मोदी सरकार से समय रहते ठोस रणनीति बनाने और देश को इस संकट से बचाने की मांग की।

लेकिन मोदी जी ने उस वक्त उनकी बातों को नजरअंदाज किया और मज़ाक उड़ाया। और अब जब हालात बिगड़ चुके हैं, तब मोदी जी खुद संसद में कह रहे हैं कि स्थिति गंभीर और कोरोना जैसी है।

देश की जनता सवाल पूछ रही है, आपने क्यों विपक्ष की बात नहीं सुनी, क्यों आपने समय रहते तैयारी और प्रबंध नहीं किया? क्यों हर बार देश को संकट में डालकर बाद में "धैर्य रखने" की अपील करते हैं?

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit