वीडियो न्यूज़ : राजस्थान बोर्ड की 10 वीं रिजल्ट जारी : नीमकाथाना की बसंत साइंस स्कूल ने लहराया परचम, स्कूल के स्टूडेंट्स ने 96% के साथ किया टॉप

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 24 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस बार नीमकाथाना क्षेत्र के विद्यालयों का रिजल्ट पिछली बार की तरह ही बेहतर रहा है । यहाँ के स्टूडेंट्स ने अच्छा स्कोर कर एक बार फिर से अपना लोहा मनवा लिया है ।

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम नाथा की नांगल में स्थित बसंत साइंस स्कूल ने बोर्ड परीक्षा परिणाम में अपना परचम लहराने का कार्य किया है । शिक्षकों की कड़ी मेहनत के बदौलत स्कूल के गिरीश कुमावत 96%, गीतेश कुमार 95%, मुस्कान और दुर्गेश गुर्जर ने 94%, अभिषेक सिंह राजपूत 92% और अंशुल 91% अंक प्राप्त कर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है  ।

विद्यालय के निदेशक बसंत यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम रहा ।  स्टूडेंट्स की इस उपलब्धि पर बधाई देते उन्होंने स्टूडेंट्स के उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

यादव ने कहा कि यह सब स्कूल स्टाफ और बच्चों की मेहनत की बदौलत संभव हुआ है । उन्होंने भविष्य में भी ऐसे ही रिजल्ट की कामना की है ।

यहाँ से डायरेक्ट देखे परिणाम - rajasthan-10th-result.indiaresults.com/rj/bser/class-10-result-2026/query.htm

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit