निजी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं आज से बंद .! : निजी अस्पतालों का ओपीडी कैशलेस दवा बंद करने का एलान , 50 लाख लाभार्थियों और पेंशनर्स को बड़ा झटका

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 25 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में आरजीएचएस योजना एक बार फिर संकट में है। जयपुर में अस्पतालों और फॉर्मेसी ने 25 मार्च यानि आज से कैशलेस दवा वितरण रोकने का एलान किया। यह कदम 8-9 महीने से भुगतान लंबित होने के कारण उठाया गया है ।

इसका सीधा असर करीब 50 लाख लाभार्थियों, पेंशनर्स और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों पर पड़ने की आशंका है। राजस्थान एलायंस ऑफ हॉस्पिटल एसोसिएशंस (राहा) के अनुसार, पिछले आठ से नौ महीनों से अस्पतालों और फॉर्मेसी इकाइयों के करोड़ों रुपए के भुगतान लंबित हैं।

ऐसे में हालात यह हैं कि दवा आपूर्तिकर्ताओं ने उधार में आपूर्ति रोकनी शुरू कर दी है, जिससे कैशलेस सुविधा जारी रखना मुश्किल हो गया है।

अस्पताल संचालकों का कहना है कि अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं और योजना को प्राथमिकता में नहीं बताया जा रहा। राहा ने लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने और समयबद्ध व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit