फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 25 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला गोडावास में पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना रात करीब 10 बजे की है। महिला अपनी ढाई साल की बच्ची को लाने की मांग कर रही थी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला से फोन के माध्यम से बात की । लेकिन महिला अपनी बच्ची को अभी अपने लाने की मांग पर अड़ी रही।
पति की हो गई मौत :-
महिला अपना नाम किरण यादव बता रही है । जो नीमकाथाना की जाखड कॉलोनी में रहती है । महिला के पति अनिल यादव की करीब 7-8 महीने पहले मौत हो गई । महिला के एक ढाई वर्षीय बेटी है । अपनी ढाई वर्षीय बेटी को अपने पास लाने की मांग को लेकर ही टंकी पर चढ़ी थी ।
महिला किरण यादव के अनुसार, युवक कमल यादव उससे शादी करना चाहता है जबकि महिला ऐसा नही चाहती है । युवक उनका रिश्तेदार ही बताया जा रहा है । महिला का कहना है कि जब उसके पति की मृत्यु हो गई तो वह कुछ दिन युवक के साथ रही थी । जबकि इसका कोई दस्तावेज भी नही है । वही युवक उसके साथ रहने की जिद पर अड़ा हुआ है ।
महिला का कहना है कि वह हर जगह न्याय की गुहार लगा चुकी । जब उसकी कोई सुनवाई नही हुई तब जाकर पानी की टंकी पर चढ़ी है । महिला के पानी की टंकी पर चढने की सूचना पर लोगों की भीड़ जमा हो गई ।
सूचना पर RPS नरेश कुमार पहुंचे। उन्होंने भी महिला से समझाइश की। वही सूचना पर उपखंड अधिकारी राजवीर यादव और पुलिस उपाधीक्षक सुशील मान भी पहुंचे। उन्होंने महिला को आश्वासन दिया कि उनकी बात सुनी जाएगी। करीब दो घंटे की समझाइश के बाद महिला पानी की टंकी से नीचे उतरने पर उपखंड प्रशासन सहित पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
महिला से समझाइश महेंद्र थेबड़ और मूलचंद का विशेष योगदान रहा। जिन्होने महिला को विश्वास दिलाया कि उसके साथ न्याय होगा। दोनों युवक पानी की टंकी के उपर गये और महिला को समझाइश कर नीचे लाया गया ।
मिडिया से बात करते हुए महिला ने बताया कि उपखंड प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने उन्हें विश्वास दिलाया है कि उनकी बेटी को उसके पास लाकर दिया जायेगा। महिला को कोतवाली थाने ले जाया गया ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment