वीडियो न्यूज़ : उधार रुपए मांगने पर युवक को जिंदा जलाया : युवक की ईलाज के दौरान मौत, पुलिस को दिए बयान में 2 महिलाओं समेत 4 पर आरोप, युवती से चली थी शादी की बात

फोटो  : फाइल फोटो 

सवाई माधोपुर, 25 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

सवाई माधोपुर में अपने उधार दिए रुपए मांगने पर एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का मामला सामने आया है । गंभीर हालात में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर किया गया । इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना सवाई माधोपुर जिले के एक गांव की सोमवार शाम की है।

मृतक का नाम लोकेश मीणा है । 28 वर्षीय लोकेश निवासी भारजा नदी ने मरने से पहले पुलिस को बयान दिया है। जिसमें उसने 2 महिला समेत कुल 4 लोगों पर जलाकर मारने आरोप लगाया है।

8 लाख की उधारी :-
मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में लोकेश मीणा ने कि पास के गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों ने मुझसे करीब 8 लाख रुपए उधार लिए थे। सोमवार की शाम को जब वह रुपए लेने उनके घर पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया।

आरोपी पास ही खड़ी एक गाड़ी में से बोतल में पेट्रोल निकालकर लाए और उसके ऊपर उड़ेल दिया। देखते ही देखते माचिस की तिल्ली से आग लगा दी। युवक बचने के लिए इधर- उधर भागता रहा, लेकिन किसी ने नहीं बचाया।

ईलाज के दौरान मौत:-
घटना के बाद कुछ लोग युवक को लेकर सवाई माधोपुर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में गंभीर हालत को देखते हुए लोकेश को जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर में  इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

सगाई का भी मामला :-
मरने से पहले युवक लोकेश ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपियों के परिवार में एक युवती से करीब 2 साल पहले उसकी शादी की बात चली थी, लेकिन उसका सरकारी नौकरी में सिलेक्शन नहीं होने पर उसने शादी नहीं की। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit