फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली / जयपुर, 25 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री की पीएम मोदी से एक महीने में यह दूसरी मुलाकात हैं। इससे पहले 28 फरवरी को पीएम मोदी अजमेर दौरे पर आए थे। उस समय सीएम की पीएम से मुलाकात हुई थी।
सीएम भजनलाल शर्मा ने इस मुलाकात में पीएम मोदी को चंदन की लकड़ी से बनी मां दुर्गा की मूर्ति भेंट की। इस मूर्ति को जयपुर के कलाकार मोहित जांगिड़ ने बनाया हैं। मूर्ति में बारीक नक्काशी, भावपूर्ण मुखाकृति और पारंपरिक अलंकरण का अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जो भारतीय शिल्पकला की समृद्ध परंपरा को दर्शाता है।
अहम मुलाकात :-
वैश्विक घटनाओं के बीच सीएम भजनलाल की पीएम मोदी से हुई इस मुलाकात को कई मायने में अहम माना जा रहा हैं। क्योंकि पीएम मोदी ने सोमवार लोकसभा और मंगलवार को राज्यसभा में इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते ऊर्जा संकट पर चिंता जताते हुए राज्यों से सहयोग की अपील की थी।
ऐसे में माना जा रहा है कि आज की मुलाकात में सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में वैश्विक घटनाओं के असर और उससे निपटने की राज्य सरकार की योजना की जानकारी पीएम मोदी को दी हैं।
राज्य मुद्दों पर चर्चा :-
सूत्रों के अनुसार, इस मुलाकात में प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा संभव है । क्योंकि राज्य में लंबे समय से मंत्रिमण्डल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा है । इसके साथ ही प्रदेश में पंचायत चुनाव और निकाय चुनाव का मामला भी गर्म है । इन तमाम मुद्दों पर सीएम भजनलाल शर्मा का पीएम मोदी से मार्गदर्शन लेना बताया जा रहा हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment