फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 25 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
राजस्थान पेंशनर समाज उपशाखा नीमकाथाना के तत्वाधान में बुधवार को राजस्थान पेंशनर समाज के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा । ज्ञापन में भारत सरकार द्वारा पेंशनर्स के खिलाफ लाए गये कानून को वापस लेने की मांग की ।
इससे पहले बड़ी संख्या में पेंशनर्स रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुंचे । जहाँ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पेंशनर्स समाज के खिलाफ लाए कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की ।
उपशाखा नीमकाथाना के अध्यक्ष आरएस बलवन्दा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किए गये कुठाराघात के खिलाफ सभी पेंशनर्स में भारी आक्रोश है । उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि पेंशनर्स के हितों पर कोई आघात नही होने दिया जायेगा ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment