भाजपा ने 7 संभागो पर की 'दिग्गजों' की तैनाती : पंचायत और निकाय चुनाव से पहले संभाग और प्रमुख जिलों के लिए मीडिया प्रभारियों की घोषणा

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 25 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को प्रदेश के सभी सात संभागों और प्रमुख जिलों के लिए मीडिया प्रभारियों की घोषणा की है। इस सूची में अनुभवी प्रवक्ताओं और मीडिया प्रबंधन में माहिर नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

Image

7 संभाग पर 'दिग्गजों' की तैनाती

पार्टी ने संभाग स्तर पर मीडिया प्रबंधन को मजबूत करने के लिए मुख्य प्रवक्ताओं और कद्दावर नेताओं को मोर्चे पर लगाया है। जो संभागवार निम्न है -

जोधपुर संभाग: मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा को यहाँ की जिम्मेदारी दी गई है। रामलाल शर्मा पार्टी का प्रखर चेहरा माने जाते हैं।

जयपुर संभाग: वरिष्ठ नेता कैलाश वर्मा को जयपुर संभाग का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

उदयपुर संभाग: यहाँ कुलदीप धनकड़ मीडिया की कमान संभालेंगे।

कोटा संभाग: ज्योति खंडेलवाल को कोटा संभाग की जिम्मेदारी देकर पार्टी ने उनके अनुभव पर भरोसा जताया है।

अजमेर संभाग : सुमन शर्मा को जिम्मा सौंपा गया है।

बीकानेर संभाग : डॉ. दशरथ सिंह शेखावत को जिम्मा सौंपा गया है।

भरतपुर संभाग : लक्ष्मीकांत भारद्वाज को जिम्मा सौंपा गया है।

राजस्थान भाजपा में आगामी नगर निकाय व पंचायत चुनावों की तैयारियों के बीच प्रदेश मीडिया टीम का विस्तार करना चुनाव के लिए खुद को तैयार रखने की कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit