वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना के दीपेंद्र लुणिवाल बने प्रदेश महासचिव : अखिल भारतीय बलाई महासभा में नियुक्ति, बोले - समाज को संगठित करने और समाज उत्थान के लिए करेंगे कार्य

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 25 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना निवासी दीपेंद्र लूणिवाल को अखिल भारतीय बलाई महासभा (रजि.) में राजस्थान प्रदेश का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश पदाधिकारियों की अनुशंसा पर की गई है।

दीपेंद्र लूणिवाल ने बताया कि कि संगठन ने उनसे पद की गरिमा के अनुरूप काम करने की उम्मीद जताई है। उन्हें पूरे राजस्थान में समाज को संगठित करने, उसके उत्थान और प्रगति के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके साथ ही, उन्हें संगठन के संविधान और निर्देशों के अनुसार कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया गया है। उन्हें इस पद पर नियुक्ति मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit