सीकर के ट्रेनर्स का आरएससीईआरटी उदयपुर में नवाचार : ट्रेनिंग में सीकर जिले के ट्रेनर्स अनूठी पहल करते हुए कर रहे साइकिल का प्रयोग, प्रतिदिन 40 किलोमीटर साइकिल चला रहे

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 25 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उदयपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशीली दवाओं  के उपयोग की संवेदनशीलता की शीघ्र पहचान करने और उनके आवश्यक सुधारात्मक एवं निवारक कार्यवाही हेतु नवचेतना मॉड्यूल के तहत राजस्थान की सीकर, करौली, धौलपुर ,भरतपुर, अलवर ,दोसा जिले की डाइट के माध्यम से पांच पांच संभागियों की ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है।

इस ट्रेनिंग में कक्षा 1 से 12 तक विद्यार्थियों को नशे से कैसे दूर रखा जा सके इस पर विस्तार से ट्रेनिंग दी जा रही है। इस ट्रेनिंग में सीकर जिले के ट्रेनर्स ने अनूठी पहल करते हुए साइकिल का प्रयोग कर रहे है ।

विस्तार से ट्रेनर राज कमल जाखड़ ने बताया कि हाल ही में ईरान इजरायल युद्ध के तहत तेल और गैस संकट के बीच जब हम तेल बचाने के उपाय पर चर्चा करते हैं तो हमें साइकिल का प्रयोग करना चाहिए। इससे तेल बचेगा और स्वास्थ्य भी सही रहेगा।

इसी कड़ी में ये सभी युवा प्रतिदिन अपनी ट्रेनिंग में हॉस्टल से आने जाने के लिए और स्थानीय उदयपुर में घूमने के लिए साइकिल का प्रयोग कर रहे है।  प्रतिदिन 40 किलोमीटर  साइकिल चला रहे हैं।

विभाग की पांच की ट्रेनिंग प्रभारी एवं एसोसिएट प्रोफेसर आभा शर्मा ने कहा कि इस संस्थान में आने वाले सभी संभागों को इस तरह का नवाचार करना चाहिए। उन्होंने भी स्वयं साइकिल चलाकर राजस्थान से आए हुए सभी संभागियों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया सीकर जिले का यह नवाचार सभी द्वारा सराहा गया।

इस टीम में सीकर डाईट से मामराज ढाका, कोलीड़ा से जय प्रकाश , सीकर से डॉक्टर हरि कृष्ण ताखर और बेरी प्रधानाध्यापक राजकमल जाखड़ ,बेरी से छोटू राम सैनी शामिल रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit