वीडियो न्यूज़ : बसंत कुमार यादव बने नीमकाथाना जिलाध्यक्ष : कांग्रेस के राजीव गाँधी संगठन के जिलाध्यक्ष बने, यादव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 25 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन-राजस्थान ने राजस्थान में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है। इसी कड़ी में नीमकाथाना से बसंत कुमार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

नीमकाथाना के अलावा, नागौर और सीकर जिलों के लिए भी नए अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और प्रभारी की सहमति के बाद अंतिम रूप दिया गया है।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

बसंत कुमार ने हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे । साथ ही विधानसभा और तहसील कार्यकारिणी का जल्द गठन किया जायेगा ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit