वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना में सरकारी स्कूल की छात्रा ने किया टॉप : राजस्थान बोर्ड की दसवीं कक्षा में किया टॉप, विद्यालय स्टाफ ने घर जाकर किया सम्मान

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 25 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम मावंडा आर एस स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की  टॉपर छात्रा प्रिया सैनी पुत्री रमेश चंद्र सैनी का उसके घर जाकर विद्यालय स्टाफ के द्वारा माला व साफा पहनाकर सम्मान किया गया ।

बता दे कि प्रिया सैनी ने दसवीं कक्षा में 91 . 67% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। साथ ही कक्षा दसवीं में सीमा देशवाल ने 87 . 17% साक्षी सैनी ने 86.33% आशीष मूलोदिया ने 83.50% और हितेश सैनी ने 82% मनीष कुमार सैनी 81.83%अक्षय कुमार सैनी 81.67%अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया ।

विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के परिणाम की कामना की है ।

प्रधानाचार्य श्रवण कुमार ने बताया कि विद्यालय स्टाफ और छात्रों की कड़ी मेहनत से बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है ।

इस अवसर पर आराधना कुमारी ,लक्ष्मी शर्मा ,रितु कुमारी,रोशन पवार ,इंद्राज सिंह खारडिया ,मीर सिंह चौधरी, नेमीचंद ,सुशील यादव ,बाबूलाल ,मुकेश कुमार, अशोक कुमार ,बाबूलाल किरोड़ीवाल ,नीरज कुमारी ,सुरेंद्र सिंह ,बृजलाल ललिता जाट,सुभाष चंद आदि उपस्थित थे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit