सीकर - झुंझुनू में बन सकता है नया एयरपोर्ट : सीएम भजनलाल शर्मा ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से की मुलाकात, जानें केंद्रीय मंत्री से क्या हुई बात

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 25 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माणसहित प्रदेश में नए हवाई अड्डों की संभावनाओं के अध्ययन तथा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों में वर्ष भर उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने हेतु चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा - केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण, भरतपुर-डीग व सीकर-झुंझुनूं में नए हवाई अड्डों की संभावनाओं के अध्ययन तथा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों में उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने पर चर्चा की

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मानपुर (आबू राज) एवं बांसवाड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने तथा राजस्थान में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में व्यापक विस्तार हेतु सहयोग का आग्रह किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit