फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 26 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर राजस्थान द्वारा घोषित किए गए सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में नीमकाथाना में भुदोली रोड पर स्थित एसबीवीएन पब्लिक स्कूल के होनहार छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर अपना लोहा मनवाया है।
विद्यालय के छात्र संजय पुत्र सुरेंद्र कुमार 94.17 प्रतिशत, छात्र सुमित पुत्र अलकेश कुमार ने 94.00 प्रतिशत, छात्रा स्वाती यादव पुत्री सुरेश चंद यादव 92.33 प्रतिशत, छात्रा मुनमुन शेखावत पुत्री जितेंद्र सिंह शेखावत ने 91.00 प्रतिशत, छात्र युवराज पुत्र सुनील चेजारा ने 89.17 प्र्तिह्शत, छात्रा अन्नू पुत्री दिनेश कुमार ने 86.17 प्रतिशत और छात्रा हितेश पुत्री सुभाष चंद ने 85.67 प्र्तिह्शत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
सभी प्रतिभावनान स्टूडेंट्स का विद्यालय संस्था प्रधान होशियार सिंह झाझडिया ने मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर हर्षोल्लास के साथ स्वागत और सम्मान किया।
झाझडिया ने बताया कि इस बार भी विद्यालय का शानदार परिणाम रहा । यह सब छात्र-छात्राओं के अथक परिश्रम और विद्यालय की अनुभवी टीम की बदौलत संभव हुआ । साथ ही सभी अभिभावकों का भी इसमें विशेष योगदान रहा है । उन्होंने सभी स्टूडेंट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment