राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर : मौसम विभाग ने 29 मार्च तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट किया जारी, कई जगह हुई बूंदाबांदी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 26 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव हुआ। मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने 29 मार्च तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है।

बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए है । बीकानेर जिले के कई हिस्सों में दोपहर बाद हल्की धूलभरी हवा चली और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। जयपुर में शाम को मौसम में बदलाव के साथ हल्की बारिश हुई।

बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे बाद उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम बदलने लगा और आसमान में बादल छाने के साथ धूलभरी हवा चलनी शुरू हो गई।

हल्की बारिश :-

बीकानेर में कई स्थानों पर दोपहर बाद हल्की बारिश हुई, जिससे यहां लोगों को हल्की गर्मी से राहत रही। बीकानेर के अलावा श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू के एरिया में ही देर शाम को कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी हुई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit