फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली, 26 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
केंद्र सरकार ने वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों और उनके परिजनों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार की तरफ से जारी नए आदेश के मुताबिक अब थल सेना, वायुसेना और नौसेना के वीरता पदक विजेताओं को ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह रियायत उनके लिए फर्स्ट क्लास, 2AC और एसी चेयर कार कैटेगरी में लागू होगी, जिसमें वे अपने संग एक साथी को भी ले जा पाएंगे।
परिजनों को भी मिलेगा लाभ:-
यह फैसिलिटी सिर्फ पुरस्कार विजेताओं तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी फैमिली को भी इसमें शामिल करती है। इस ऑर्डर के तहत, वीरता मेडल विजेताओं के जीवनसाथी, चाहे वे विधवा हों या विधुर और पुनर्विवाह वाले भी इस सुविधा का फायदा उठा सकेंगे। इसके अलावा, अविवाहित मरणोपरांत पुरस्कार के विजेता के माता-पिता को भी यह जिंदगी भर मुफ्त यात्रा की सुविधा ले सकते हैं।
इस तरह की पहल से सेना के जवानों और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ेगा। साथ ही, युवाओं को भी फौज में शामिल होकर अपने देश की सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। यह फैसला सरकार की उन नीतियों का हिस्सा माना जा रहा है, जिनका उद्देश्य सशस्त्र बलों के कल्याण और सम्मान को प्रॉयरिटी देना है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment