फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना, 26 मार्च 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब
नीमकाथाना में रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पहली शोभायात्रा छावनी में निकली । जो छावनी रामलीला मंच से शुरू होकर विधायक आवास होते हुए गांवडी मोड़ से नगर भ्रमण करते हुए वापस रामलीला मंच पहुंची ।
शोभायात्रा में महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर श्रीराम के जयकारें लगाए। शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी समेत अनेक झाकियां साथ चल रही थी। वही बैंड बाजे और डीजे की धुन पर सफेद वस्त्रों में केसरिया साफा धारण किए युवा नाचते झूमते नजर आ रहे थे।
छावनी की शोभायात्रा में नासिक से आए 32 लोगों के मशहूर बैंड ने शिवगर्जना का जबरदस्त परफॉर्म दिया। नासिक के मशहूर बैंड की परफॉर्म से वातावरण भक्तिमय हो गया ।
ऐसे ही नीमकाथाना में राम मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा खेतड़ी मोड़, जिला अस्पताल शाहपुरा रोड होते हुए, सुभाष मंडी, रामलीला मैदान और कपिल मन्डी होते हुए निकाली गई । शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा भगवा ध्वज लेकर भजन-कीर्तन के साथ शामिल हुए, जिससे माहौल पूर्णतः भक्तिमय हो गया।
दोनों ही शोभायात्रा में भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी समेत अनेक झाकियां शामिल हुई । श्रद्धालुओं ने भगवन श्रीराम सहित माता जानकी का आशीर्वाद लिया और क्षेत्र के खुशहाली की कामना की ।
पुलिस प्रशासन मुस्तेज :-
शोभायात्रा को देखते हुए शहर में कोतवाली और सदर थाने के पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। शहर में दोनो शोभायात्रा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई । शोभायात्रा में विहिप जिला अध्यक्ष मनोज बंशिया, तोरावंती गौशाला के उपाध्यक्ष पंकज भारदवाज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment