फोटो : फाइल फोटो
सीकर, 26 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उपखंड अधिकारी दमयंती कंवर ने बुधवार को पेट्रोल पम्पों का एवं गैस एजेन्सी का औचक निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी ने चूरु रोड स्थित दो पेट्रोल पम्पों का औचक निरीक्षण किया गया।
उपखण्ड अधिकारी दयमंती कंवर ने बताया कि कस्बे के बीकानेर हाइवे सडक मार्ग पर संचालित लक्ष्मीनाथ पेट्रोल पम्प का एवं चूरु रोड स्थित निमावत स्कूल के सामने बीपीसीएल पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण किया गया।
उन्होंने ने बताया कि दोनों पेट्रोल पम्पों पर वाहन चालकों को पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल मिल रहा है। दोनों पेट्रोल पम्प संचालकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए है कि सेवा कार्य में किसी वाहन चालक को पेट्रोल एवं डीजल की समस्या का सामना नही करना पडे को सुनिश्चित रखा जावे।
भरतिया हॉस्पिटल के सामने एचपी गैस एजेन्सी का भी औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ उपभोक्ताओं को गैस की समय पर आपूर्ती हो रही है। उपखण्ड अधिकारी ने गैस एजेन्सी के गैस सिलेण्डरों के आवक एवं जावक गैस सिलेण्डरों का भी अवलोकन करते हुए संतोष व्यक्त किया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment