फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 26 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी नेताओं और मंत्री-विधायकों के बेटों को लेकर तंज कसा है। गहलोत ने भीम विधायक के बेटे के विवाद पर कहा कि मंत्रियों को अपने बेटों को सत्ता से दूर रखना चाहिए, वरना उनकी गतिविधियों से सरकार की छवि खराब हो सकती है।
दरसल पूर्व सीएम अशोक गहलोत जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। गहलोत ने कहा कि मंत्रियों के परिवार पर आरोप लगता है, जबसे सरकार बनी है, तब से मंत्रियों के बेटों को तो पता नहीं कैसे प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मंत्रियों, मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम अपने बेटों को दूर रखें। उसमें सरकार का ही भला होगा। बेटों को नजदीक लाओगे तो बेटा बिगड़ जाएगा, उसे दूर रखो, अच्छे संस्कार दो।
गहलोत ने कहा कि उसको आप सरकार के पास रखोगे तो आपको मालूम ही नहीं पड़ेगा कि वह कहां बदनाम करवा रहा है? बदनामी आपकी होगी, सरकार की होगी, मंत्री, मुख्यमंत्री की होगी। चर्चा क्या चलती है वह अलग बात है, मैं उनको सलाह देना चाहूंगा कि बेटों को दूर रखो।
विदेश मंत्री पर हमला :-
गहलोत ने यूएस-ईरान शांति वार्ता में पाकिस्तान की मध्यस्थता को लेकर विदेश मंत्री एस.जयशंकर के बयान पर पलटवार करते हुए उनसे माफी मांगने की बात भी कही। गहलोत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्थिति बड़ी नाजुक है। एक तरफ तेल और गैस को लेकर जो स्थिति बनती जा रही है, तो राहुल गांधी ने पहले ही वॉर्न किया था कि ये स्थिति बनेगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment