फोटो : फाइल फोटो
दिल्ली , 27 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती की है। केंद्र ने पेट्रोल 13 रुपए से घटाकर 3 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी की है, वहीं डीजल पर 10 रुपए से घटाकर जीरो रुपए एक्साइज ड्यूटी कर दी है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर कहा कि चल रही उथल-पुथल के बीच, PM नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर और डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर नील (ज़ीरो) करने का बहुत हिम्मत वाला और संवेदनशील फैसला लेकर आम आदमी को बड़ी राहत दी है। जैसे कोविड महामारी के दौरान भारत ने बाकी दुनिया के लिए एक मिसाल कायम की थी, वैसे ही आज के समय में भी PM मोदी ने रास्ता दिखाया है।
बता दे कि इजराइल-ईरान जंग से पहले यह कच्चे तेल की कीमत करीब 73 डॉलर प्रति बैरल थी जो अब 105 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर हो गई है। इससे तेल कंपनियों घाटा हो रहा था। वे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा सकती थीं। इससे आम आदमी पर बोझ बढ़ता। ऐसे में सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर पेट्रोल-डीजल के दामों को स्थिर रखा है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment