वीडियो लाइव : केंद्र बोली - देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा : प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कहा था - युद्ध का प्रभाव लंबे समय तक रहने की आशंका है, हमें टीम इंडिया की तरह कार्य करना होगा

फोटो  : फाइल फोटो 

दिल्ली , 27 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा। उन्होंने संसद के बाहर मीडियाकर्मियों से बात कते हुए कहा कि हालात काबू में हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

दरसल प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में चार दिन पहले कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। इसलिए हमें तैयार रहना होगा। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री आज शाम सभी मुख्यमंत्रियों से बात भी करने वाले हैं।

पेट्रोल, डीज़ल पर सरकार के एक्साइज़ ड्यूटी कम करने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मैं इस मुश्किल समय में इतना बड़ा कदम उठाने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद देना चाहता हूं...हमारे सांसद भी इस कदम का स्वागत करेंगे और आज जब संसद फिर से शुरू होगी तो प्रधानमंत्री को धन्यवाद देंगे...प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि पैनिक नहीं होना है। जमाखोरी करने वालों को चेतावनी दी है। भारत सरकार ने स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखा हुआ है

उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक में विपक्षी सांसदों ने भी एक तरह से सरकार की सराहना की और यह भी भरोसा दिलाया कि वे सरकार के फैसलों का समर्थन करेंगे...राज्य सरकारों को जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है ताकि गैस और फ़्यूल की कोई कमी न हो

केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी कहा कि डर का माहौल न बनाएं। सरकार का लॉकडाउन लगाने का कोई इरादा नहीं है।

दरसल लॉकडाउन की अफवाहें प्रधानमंत्री मोदी के चार दिन पहले संसद में दिए गए बयान के बाद शुरू हुई थीं। उन्होंने कहा था कि इस युद्ध के कारण दुनिया में जो कठिन हालात बने हैं, उनका प्रभाव लंबे समय तक बने रहने की आशंका है। हम कोरोना के समय भी एकजुटता से ऐसी चुनौतियों का सामना कर चुके हैं। प्रधानमंत्री आज शाम सभी मुख्यमंत्रियों से बात भी करने वाले हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit