खड़ी गेहूं की फसल में लगी भीषण आग : फायर बिग्रेड भी हुई नाकाम, 200 बीघा फसल जलकर राख, शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका

फोटो  : फाइल फोटो 

कोटा , 27 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र में आज खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में भीषण आग आग लग गई । पुराने पेट्रोल पंप के पास स्थित खेतों में अचानक आग भड़क उठी और तेज हवा के कारण देखते ही देखते कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दूर-दूर तक धुआं दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के किसानों में भी दहशत फैल गई।

ग्रामीणों ने घटना के बारे में प्रशासन और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर थाना अधिकारी दौलत साहू पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत कंट्रोल रूम से दमकल सहायता मांगी।

आग लगातार फैलती जा रही थी, इसलिए सुल्तानपुर के साथ ही दीगोद और अन्य स्थानों से भी दमकल वाहन बुलाए गए। दमकलकर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज लपटों के कारण काफी देर तक स्थिति काबू में नहीं आ सकी।

कचोलिया निवासी किसान जगदीश मीणा के 54 बीघा खेत की फसल पूरी तरह जल गई, जबकि जालमपुरा निवासी महावीर मीणा के 14 बीघा खेत में से करीब 6 बीघा फसल आग की चपेट में आ गई। इसके अलावा गिर्राज जांगिड़, किशन कुमार मेघवाल, चंद्रप्रकाश सुमन, अब्दुल राहुफ लाहौरी, राजेश और सीताराम मेघवाल सहित कई किसानों के खेतों में भी आग फैल गई। कुल मिलाकर करीब 200 बीघा तक की फसल प्रभावित होने का अनुमान है।

शार्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका:-

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन बिजली के तारों में स्पार्किंग से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि आग लगने के बावजूद बिजली सप्लाई बंद नहीं की गई, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit