वीडियो न्यूज़ : सरकारी स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से सम्पन्न : कार्यक्रम में बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति, तिभाशाली छात्रों व भामाशाहों को किया सम्मानित

फोटो  : फाइल फोटो 

कोटा , 27 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

नीमकाथाना के पाटन क्षेत्र के मोहनपुरा गांव स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं भामाशाहों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, बच्चे, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. दिलीप यादव उपस्थित रहे। साथ ही बजाज फाउंडेशन से प्रदीप यादव, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष, रामपुरा स्कूल के प्रधानाचार्य मुकेश, पूर्व व्याख्याता महावीर यादव व संजय यादव, समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच हजारीलाल मीणा, विक्रम योगी सहित विद्यालय स्टाफ एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। रंगारंग प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक महेश कुमार अभय, धर्मपाल शर्मा, नरेंद्र वर्मा, अनूप कुमार मीणा, कृष्णा कुमारी, मंतोष गुर्जर सहित समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक महेश कुमार अभय ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों आभार व्यक्त किया ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit