वीडियो न्यूज़ : जीणमाता से लौटा बत्तीसी संघ : ऊंट, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से वापस पहुंचे नीमकाथाना, पथवारी माता मंदिर में हुई महाआरती

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 28 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

जीणमाता मेले में शिरकत कर बत्तीसी संघ देर शाम नीमकाथाना लौट आया । देर शाम को जीण माता मेले के समापन के बाद 32 गांवों के श्रद्धालु ऊंट, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों के माध्यम से वापस पहुंचे।

नीमकाथाना शहर के रावजी के मोहल्ले स्थित पथवारी माता मंदिर में बत्तीसी संघ के श्रद्धालु देर शाम एकत्रित हुए। यहां माता की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और भव्य महाआरती का आयोजन हुआ। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचे और जीण माता यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लिया। भक्त नाचते-गाते हुए पथवारी माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने धोक लगाई और परिवार की खुशहाली की कामना की।

बता दे कि तंवरावाटी क्षेत्र के 32 गांवों को मिलाकर बत्तीसी संघ का गठन होता हुआ था। यह संघ हर वर्ष जीणमाता मेले में भाग लेने के लिए ऊंट, ट्रैक्टर-ट्रॉली व पिकअप गाड़ियों से रवाना होता है। श्रद्धालु 6 दिन की पैदल यात्रा कर जीणमाता पहुंचते हैं, जहां विधि-विधान से माता को चुनरी ओढ़ाई जाती है और पूजा-अर्चना की जाती है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit