फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू , 28 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले में पिलानी क्षेत्र के घूमनसर कलां गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला रामाणा जोहड़ के पास का बताया जा रहा है, जहां प्रारंभिक तौर पर युवती के सीढ़ियों से गिरने की बात सामने आई है।
हालांकि घटना को लेकर संदेह बना हुआ है, जिसके चलते पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और हर एंगल से पड़ताल शुरू कर दी है।
सूचना मिलने पर थानाधिकारी चंद्रभान और वृत्ताधिकारी विकास धीन्धवाल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और युवती की मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment