महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती मनाई जाएगी : नीमकाथाना में 11 अप्रैल को निकलेगी बाइक रैली , पोस्टर का हुआ विमोचन, कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 29 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना की धोली डूंगरी स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय शिक्षण संस्थान द्वारा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा।

संस्थान सदस्य एडवोकेट गोपाल सैनी ने बताया कि जयंती के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल को सुबह 9:15 बजे पुराना बस स्टैंड, नीमकाथाना से छात्रावास संस्थान तक एक विशाल वाहन/बाइक रैली निकाली जाएगी।

रैली के बाद दोपहर 12:15 बजे से छात्रावास परिसर में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसमें समाज के प्रबुद्धजन, युवा और आमजन भाग लेंगे।

सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा- उन्होंने अपना जीवन समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव, छुआछूत और असमानता के खिलाफ संघर्ष में समर्पित किया। उन्होंने महिला शिक्षा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण काम किए।

पोस्टर विमोचन :-
जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए करणपुरा, नरसिंहपुरी, झांकड़ा, तिवाड़ी का बास सहित आसपास के गांवों व ढाणियों में पोस्टर विमोचन कर व्यापक जनसंपर्क किया गया है।

युवाओं से अपील :-
संस्थान की ओर से सभी नागरिकों, युवाओं से अपील की गई है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर रैली एवं समारोह को सफल बनाएं और महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग करें।

इस दौरान एडवोकेट गोपाल सैनी, कॉमरेड ओमप्रकाश सैनी, महेंद्र सैनी, रामचंद्र सैनी, सुभाष सैनी, संतोष सैनी, राकेश सैनी, दिनेश, नानूराम, लक्ष्मण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit