वीडियो न्यूज़ : राजस्थान में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट : भाजपा नेता बोले - राजस्थान सरकार निकाय और पंचायत चुनाव के लिए तैयार, कांग्रेस पर साधा निशाना

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 29 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में विधानसभा में पूर्व में नेता विपक्ष रहे और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि सरकार पंचायत चुनाव के लिए तैयार है । राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस चाहती है कि चुनाव आयोग बिना ओबीसी आरक्षण के ही चुनाव करवा देवे ।

दरसल जयपुर में भाजपा की और से आयोजित प्रेस वार्ता में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते समय पूर्व नेता विपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ये बात कही । उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है ।

राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव के समय भी कहा था कि सरकार जनाधार खो चुकी है, लेकिन परिणाम सबके सामने थे । यही हाल इनका निकाय और पंचायत चुनाव में होने वाला है । चुनाव के लिए सरकार पूरी तरह तैयार है ।

उन्होंने कहा कि सरकार कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने में लगी हुई है । अगर संवैधानिक संस्थाए विलम्ब करती है तो सरकार का कोई रोल नही है । सरकार पूरी तरह तैयार है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit