फोटो : AI जनरेट फोटो
सीकर , 29 मार्च 2026
रिपोर्ट : एडिटर
सीकर की जीणमाता थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस ने एक बुजुर्ग के पास से 237.85 ग्राम गांजा बरामद करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम रात को गश्त कर रही थी। इसी दौरान खालडा एरिया की तरफ सड़क किनारे एक बुजुर्ग हाथ में थैला लेकर पैदल घूमते नजर आया। पुलिस की गाड़ी को देखकर उसने भागने की कोशिश की।
पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। इसलिए पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो थैले से 237.85 ग्राम गांजा मिला। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment