वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना के गोविंदपुरा पहाड़ी क्षेत्र में लगी भीषण आग : तीन में आग पर पाया काबू, खंडेला - उदयपुरवाटी से मंगवाई अतिरिक्त दमकल गाड़ियां, हजारों पेड़ पौधे जलकर खाक

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 29 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के निकटवर्ती ग्राम गोविंदपुरा के पहाड़ी क्षेत्र में रविवार को भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया । जिससे पहाड़ी क्षेत्र के हजारों पेड़-पौधे और वनस्पति जलकर खाक हो गए। 

आग की लपटें उठते देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने के प्रयास शुरू किया जो नाकाफी साबित हुए ।

सूचना मिलने पर नीमकाथाना से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। इसके बाद खंडेला और उदयपुरवाटी से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।

आग बुझाने में लगे 3 घंटे:-
ग्रामीणों के सहयोग और दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि पर्यावरण प्रेमी जुगल शर्मा के जनसहयोग से पिछले 10 वर्षों में इस पहाड़ी पर लगभग 15 हजार पेड़ लगाए थे, जिससे यह क्षेत्र हरा-भरा हो गया था। आग लगने से इस हरित क्षेत्र को भारी नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit