राजस्थान में 1 अप्रेल से होंगे बड़े बदलाव : सरकार ने की पूरी तैयारी, इस बार नया शिक्षा सत्र 1 अप्रेल से, स्कूलों का समय भी बदलेगा

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 30 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में 1 अप्रेल से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ जहां हाईवे पर सफर महंगा होगा। वहीं, सरकारी अस्पतालों के समय में भी बदलाव हो जाएगा। इसके अलावा राजस्थान के स्कूलों में पहली बार नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रेल से शुरू होगा।

साथ ही गर्मी को देखते हुए सफारी के समय में भी परिवर्तन होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इन बदलावों का सीधा असर वाहन चालकों सहित आम लोगों पर पड़ेगा।

नया शिक्षा सत्र 1 अप्रेल से:-
शिक्षा विभाग इस बार 1 अप्रेल से नया शिक्षा सत्र शुरू करने जा रहा है। स्कूलों में एक अप्रेल से 15 मई तक पढ़ाई होगी। इसके बाद तय शेड्यूल के अनुसार 16 मई से 20 जून तक गर्मियों की छुट्टी रहेगी। ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 21 जून से स्कूलों का संचालन फिर से शुरू होगा।

स्कूलों का समय भी बदलेगा:-
इसके अलावा एक अप्रेल को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदल जाएगा, यह बदलाव 30 सितंबर तक रहेगा। शिविरा पंचांग के अनुसार एक अप्रेल से सरकारी स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव होगा। एक पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7.30 बजे से 1 बजे तक और दो पारी में चलने वाली स्कूल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित होंगे। प्रत्येक पारी 5.30 घंटे की होगी। वर्तमान में सभी स्कूल सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक है। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे।

टोल चुकाना होगा महंगा:-
राजस्थान में नेशनल हाईवे पर सफर करने वालों को 1 अप्रेल से अधिक टोल चुकाना होगा। प्रदेश के 170 से अधिक टोल प्लाजाओं पर दरों में बढ़ोतरी की गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार कारों के टोल में कोई वृद्धि नहीं की गई है। ज्यादातर बढ़ोतरी कमर्शियल और भारी वाहनों के लिए की गई है, जो 5 से 30 रुपए तक है। रिंग रोड पर निजी और हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए दरें यथावत रखी गई है, जबकि भारी वाहनों के लिए 5 से 20 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit