आबकारी विभाग की होटल - बार पर दबिश : जयपुर और झुंझुनूं की संयुक्त टीम ने दी दबिश, भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब जब्त

फोटो  : फाइल फोटो 

झुंझुनू, 30 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

झुंझुनूं और जयपुर की विशेष टीमों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाकर जिले के तोगड़ा गांव में एक होटल और बार पर कार्रवाई की। आबकारी विभाग ने भारी मात्रा में अवैध देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की।

जिला आबकारी अधिकारी रियाजुद्दीन उस्मानी के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार- तोगड़ा गांव स्थित 'बलोदा होटल एंड रेस्टो बार' में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं और बार की आड़ में अवैध शराब का भंडारण किया गया है।

सूचना पर सहायक आबकारी अधिकारी (झुंझुनू) लक्ष्मी नारायण (RPS), जयपुर स्पेशल टीम के सहायक आबकारी अधिकारी रामकरण यादव, नवलगढ़ आबकारी निरीक्षक यशवंत सिंह राठौड़ और प्रहराधिकारी रमेश गुर्जर ने होटल पर अचानक दबिश दी।

टीम को बार के पास ही बनी एक दुकान में अवैध शराब का जखीरा मिला। विभिन्न ब्रांडों के 283 पव्वे और अद्धे, 143 बोतलें और 163 केन, देशी शराब के 124 पव्वे जब्त किए गए। अवैध शराब बरामदगी के मामले में अभियुक्त साहिनिर के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit