राजस्थान स्थापना दिवस पर कार्यक्रम : शिक्षा - समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए नीमकाथाना के शास्त्री माडू राम सैनी “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से सम्मानित

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 30 मार्च 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित रोटरी भवन सभागार में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित “समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन” कार्यक्रम में बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खादरा के निदेशक शास्त्री माडू राम सैनी को शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय, प्रेरणादायक एवं दीर्घकालीन योगदान के लिए “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से भव्य सम्मान प्रदान किया गया।

यह गौरवशाली आयोजन अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्रदान की।

Image

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एस. एन. भार्गव एवं गौतम कुमार दक रहे, जबकि अध्यक्षता प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ डॉ. एच. सी. गणेशिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में राजेन्द्र कुमार नायक, गोपाल शर्मा, निरंजन आर्य सहित राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस भव्य समारोह में राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से चयनित लगभग 100 उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, किंतु शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, अनुशासन, पारदर्शिता एवं संस्कारयुक्त शिक्षा मॉडल के लिए शास्त्री माडू राम सैनी को मिला यह सम्मान विशेष रूप से अत्यंत प्रतिष्ठित और प्रेरणादायक माना गया।

Image

शास्त्री माडू राम सैनी ने अपने नेतृत्व में बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खादरा को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता (लगातार 100% परीक्षा परिणाम) का प्रतीक बनाया है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित कर एक आदर्श शैक्षणिक संस्थान के रूप में स्थापित किया है।

Image

इस सम्मान की प्राप्ति पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में अभूतपूर्व हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए शास्त्री माडू राम सैनी के कार्यों की सराहना की तथा उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह सम्मान न केवल एक व्यक्ति का, बल्कि सम्पूर्ण शिक्षा जगत, ग्रामीण प्रतिभा एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रणाली की जीत का प्रतीक है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit