वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना के दिनेश जयपुर में सम्मानित : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नीमकाथाना के दिनेश कुमार देशवाल “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से सम्मानित

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 31 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित रोटरी भवन सभागार में आयोजित भव्य “समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन एवं विचार प्रेजेंटेशन” कार्यक्रम में न्यू सन राइज साइंस स्कूल के संचालक दिनेश कुमार देशवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार एवं समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए “राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह प्रतिष्ठित आयोजन अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गरिमा प्रदान की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति एस. एन. भार्गव एवं गौतम कुमार दक रहे, जबकि अध्यक्षता डॉ. एच. सी. गणेशिया ने की। विशिष्ट अतिथियों में राजेन्द्र कुमार नायक, गोपाल शर्मा, निरंजन आर्य एवं राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री जितेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर राजस्थान सहित विभिन्न क्षेत्रों से चयनित लगभग 100 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें दिनेश कुमार देशवाल का नाम शिक्षा के क्षेत्र में समर्पण, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

दिनेश कुमार देशवाल ने अपने नेतृत्व में न्यू सन राइज साइंस स्कूल को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं आधुनिक शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से एक उत्कृष्ट संस्थान के रूप में स्थापित किया है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक सफलता बल्कि नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाया जा रहा है।

इस सम्मान की प्राप्ति पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में हर्ष का वातावरण है। सभी ने दिनेश कुमार देशवाल को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit