वीडियो न्यूज़ : बहुजन समाज पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक : निष्क्रिय पदाधिकारियों की होगी छुट्टी, कार्यकर्ताओं से निकाय और पंचायत चुनाव के लिए जुटने का आह्वान

फोटो  : फाइल फोटो 

सीकर , 31 मार्च 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

सीकर मंगलवार को आगामी निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सैनी ने की । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर केन्द्रीय प्रभारी इंजिनियर सी.पी. सिंह रहे ।

इसके साथ ही लोकसभा जोन प्रभारी सीताराम शीला, एडवोकेट अमर सिंह बंशीवाल और पुखराज मेघवाल ने भी मीटिंग को संबोधित किया । मीटिंग में सभी कार्यकर्ताओ से आगामी निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए जुटने का आह्वान किया गया ।

मीटिंग में वक्ताओं ने केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार कहा कि पार्टी अब ब्लॉक के अनुसार फीडबैक लेगी और निष्क्रिय पदाधिकारियों को पदमुक्त कर नए कार्यकर्ताओं को अवसर दिया जायेगा ।

मीटिंग में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के  प्रदेश अध्यक्ष गजानंद सैनी, बसपा विधानसभा अध्यक्ष मौजी राम वर्मा, रामावतार मोखरिया, राम चंद सैनी
राकेश सैनी , विनोद डोसीवाल, सुभाष जोराम, धर्म सिंह तानन, भवर सिंह  दानोदिया, बाबू लाल सैनी नीमकाथाना, मनोज सैनी, रमेश महरानियां, बनवारी लाल खंडेलवाल सहित सीकर जिले के सभी ब्लॉक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit