फोटो : फाइल फोटो
श्री गंगानगर, 01 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले में एक युवती द्वारा आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला अबोहर क्षेत्र का है। जहाँ बस स्टैंड के पीछे स्थित एक पीजी में रहने वाली युवती ने कथित रूप से अपने प्रेमी को वीडियो कॉल करने के दौरान फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब युवक ने लाइव कॉल पर युवती को यह कदम उठाते देख लिया और तुरंत पीजी पहुंच गया। हालांकि तब तक युवती की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान गांव अरनीवाला निवासी 28 वर्षीय गीता के रूप में हुई है। वह अबोहर में बस स्टैंड के पीछे स्थित एक पीजी में रह रही थी और पिछले करीब एक वर्ष से वहीं रहती आई रही थी। बताया जा रहा है कि गीता स्थानीय समर सिनेमा में काम करती थी।
दो साल से युवक के संपर्क में थी:-
पुलिस जांच में सामने आया है कि गीता का रवि कुमार नामक युवक से पिछले करीब दो साल से संपर्क था। दोनों के बीच मंगलवार से एक दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद मंगलवार रात दोनों के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान युवती ने अचानक फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
बताया जा रहा है कि युवक रवि कुमार ने वीडियो कॉल के दौरान ही यह पूरी घटना देख ली। इसके बाद वह घबराकर तुरंत पीजी की ओर दौड़ा, लेकिन जब तक वह वहां पहुंचा तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। युवक की सूचना पर पीजी संचालिका मीनू अनेजा युवती के कमरे में पहुंचीं, जहां गीता फंदे पर लटकी हुई मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस और युवती के परिजनों को सूचना दी गई।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment