फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनू, 01 अप्रेल 2026
रिपोर्ट : एडिटर
जिले की सिंघाना नगर पालिका क्षेत्र में खराब सफाई व्यवस्था पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है । समाजसेवी नौरंग डांगी के नेतृत्व में गंगा मंदिर के पास स्थित वार्ड नंबर 26 में स्थानीय निवासियों ने सफाई की बदहाली पर नाराजगी व्यक्त की।
लोगों ने कहा कि मोहल्ले की सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सफाई न होने के कारण क्षेत्र में मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
इस समस्या के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558
Leave a Comment