राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 4 अप्रैल तक आंधी-बारिश की चेतावनी

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 02 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से आज सुबह भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे । मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश में गुरुवार से एक और स्ट्रॉन्ग सिस्टम के सक्रिय होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, इसके प्रभाव से 4 अप्रैल तक अधिकांश इलाकों में आंधी-बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की गई है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में अधिकांश स्थानों पर आसमान साफ रहा। बुधवार दोपहर बाद श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर के क्षेत्रों में मौसम बदला और बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम हवाएं चलीं। हनुमानगढ़ के अलावा बीकानेर और श्रीगंगानगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई।

इसके अलावा जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, नागौर के अलावा अजमेर, भीलवाड़ा और टोंक के क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit