पूर्व सीएम गहलोत का भाजपा पर बड़ा आरोप : गहलोत बोले- ‘कन्हैयालाल के हत्यारे BJP कार्यकर्ता थे, इसलिए सजा नहीं होने दे रही पार्टी’

फोटो  : फाइल फोटो 

जयपुर, 02 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

उदयपुर के चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। गहलोत ने सवाल किया कि राज्य की भाजपा सरकार ने अभी तक इस मामले की सुनवाई के लिए फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन क्यों नहीं किया है।

गहलोत ने 'एक्स' पर कन्हैयालाल के बेटे यश के पोस्ट को टैग करते हुए यह सवाल उठाया। गहलोत ने लिखा कि कन्हैयालाल के हत्यारे भाजपा कार्यकर्ता थे। इसलिए भाजपा इनको सजा नहीं होने दे रही है।

बता दे कि कन्हैयालाल के बेटे यश ने 31 मार्च को एक पोस्ट अपलोड करके केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उस बयान को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने राज्य सरकार से फ़ास्ट ट्रैक कोर्टबनाने की मांग की थी।

गहलोत ने 'एक्स' पर कन्हैयालाल के बेटे यश के पोस्ट को टैग करतेलिखा कि उदयपुर में कन्हैयालाल के परिवार को न्याय पाने के लिए भाजपा सरकार से गुहार लगानी पड़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के दौरान यह भ्रम फैलाया था कि राज्य सरकार ने विशेष अदालत का गठन नहीं किया है, जबकि यह मामला शुरू से ही एनआईए के अधीन है और एनआईए की विशेष अदालत में ही इसकी सुनवाई चल रही है।

गहलोत ने आगे लिखा कि भाजपा की राजस्थान में सरकार बने सवा दो साल हो चुके हैं। आपकी सरकार ने अभी तक इस मामले में विशेष अदालत क्यों नहीं बनाई, जिसका आरोप कांग्रेस सरकार पर लगा रहे थे? भाजपा ने इस मामले पर केवल राजनीति की है।

बेटे यश ने वीडियो में यह बोला:-

कन्हैयालाल के बेटे यश तेली ने 31 मार्च को एक पोस्ट अपलोड की। सरकार और मंत्रालय को भी वीडियो टैग किया था। वीडियो में यश ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के कहे अनुसार तो विशेष अदालत बनाने का काम राज्य सरकार का है।

सरकार से विनती है कि पिता कन्हैयालाल के केस में विशेष अदालत बनाएं, ताकि उन आतंकवादियों को फांसी की सजा मिल सके, जिन्होंने वीडियो बनाकर कबूला कि कन्हैयालाल का मर्डर उन्होंने ही किया। आरोपियों को सजा हो तो पिता की अस्थियों का विसर्जन हो सके।

NIA पर सवाल :-

गहलोत ने लिखा कि अगर भाजपा सरकार चाहती तो मुकदमे की रोजाना सुनवाई करवाती और अभी तक दोषियों को सजा हो जाती, लेकिन अभी तक भाजपा सरकार की एनआईए 160 गवाहों में से 40 की गवाही तक नहीं करवा सकी।

कन्हैयालाल के दोनों हत्यारे भाजपा के कार्यकर्ता थे, इसलिए भाजपा इनको सजा नहीं होने दे रही। एक तरफ पूरे देश में सांप्रदायिकता का माहौल बना हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा इतने संगीन मामले में अपराधियों को अभी तक सजा दिलाने में विफल रही है।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit