वीडियो न्यूज़ : नीमकाथाना कृषि उपज मंडी सचिव घुस लेते गिरफ्तार : दुकानों का लाइसेंस जारी करने की एवज में मांगी थी 80,000 रुपए की घुस, एसीबी ने 40 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा

फोटो  : फाइल फोटो 

नीमकाथान, 02 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना में सीकर एसीबी ने कार्यवाही करते हुये  रणधीर सिंह हाल अतिरिक्त सचिव कृषि उपज मंडी सीकर अतिरिक्त चार्ज सचिव कृषि उपज मंडी नीमकाथाना को  40,000 रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने परिवादी सुभाषचन्द यादव के परिजनों के नाम चार दूकानों के लाईसेंस जारी करने की एवज में रिश्वत मांगी थी । परिवादी ने जिसकी शिकायत एसीबी में की। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कर आज 40,000 रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया है।

एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस-चतुर्थ  अनिल कयाल के सुपरवीजन में एसीबी की सीकर ईकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार निर्देशन में पुलिस निरीक्षक सुभाष मील मय टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुये आरोपी रणधीर सिंह को रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

आरोपी हाल अतिरिक्त सचिव कृषि उपज मंडी सीकर है जिनके पास नीमकाथाना कृषि उपज मंडी का भी अतिरिक्त चार्ज है । आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit