पत्नी ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या : प्रेमी ने साथियों के साथ प्रेमिका के पति पर सोते समय धारदार हथियारों से किया हमला, आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश

फोटो  : फाइल फोटो 

श्रीगंगानगर , 02 अप्रेल 2026
रिपोर्ट  : एडिटर 

श्रीगंगानगर में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति पर सोते समय धारदार हथियारों से हमला कर हत्या करवा दी । मामला अनूपगढ़ के रावला मंडी थाना क्षेत्र के एक केवाईडी गांव का है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात 1 बजे सूचना मिली कि एक केवाईडी गांव में स्थित चौधरी ईंट भट्टे पर दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और घायल भादर सिंह निवासी 8 पीएसडी (रावला), और अमरीक 1-केडब्ल्यूएम (रावला) निवासी को रावला अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में दोनों को बीकानेर रेफर कर दिया। भादर सिंह ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि अमरीक सिंह को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतक भादर सिंह के बड़े भाई वीर प्रताप सिंह ने बताया कि उसके भाई भादर सिंह की 5 साल पहले खाजूवाला निवासी मनप्रीत कौर से शादी हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है। भादर सिंह (मृतक) एक केवाईडी के चौधरी ईंट भट्टे पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। इसी भट्टे पर सतनाम सिंह पुत्र बख्तावर सिंह निवासी रावला भी काम करता था। 8 महीने पहले मनप्रीत और सतनाम सिंह के बीच में अवैध संबंध शुरू हो गया।

समझाइश भी की गई :-

वीर प्रताप को जब मनप्रीत के अफेयर के बारे में पता चला तो उसने उसे काफी समझाने की कोशिश की। मगर मनप्रीत ने सतनाम से मिलना बंद नहीं किया। एक महीने पहले मनप्रीत के मामा के साथ उसने फिर से समझाया, इस पर उसने अपनी गलती मान ली और आश्वासन दिया कि वह सतनाम से नहीं मिलेगी। पत्नी के अवैध संबंध को लेकर भादर सिंह काफी तनाव में रहता था। कुछ दिन पहले ही मनप्रीत अपनी बेटी को लेकर पीहर खाजूवाला चली गई।

चौधरी ईंट भट्टे के मालिक और ग्राम पंचायत 365 हेड के सरपंच कुलदीप भाम्भू ने बताया कि ईंट भट्टे पर काम करने वाले कुछ मजदूरों ने बताया कि बुधवार शाम भादर सिंह और सतनाम सिंह के बीच कहासुनी हुई थी। इस पर कुछ मजदूरों ने दोनों पक्षों से समझाइश कर एक बार की मामले को शांत कर दिया। इसके सतनाम सिंह मौके से चला गया। बुधवार रात में भादर सिंह अपने ट्रैक्टर के ड्राइवर अमरीक सिंह (35) साथ ईंट भट्टे पर बनी झुग्गी में सो रहा था। रात करीब एक बजे सतनाम सिंह अपने भाई और 2-3 अन्य लोगो के साथ उसकी झुग्गी में आया। इस के बाद लाठी, डंडों और गंडासी से सो रहे भादर सिंह और अमरीक सिंह में ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर जब बाकी लोग जाग गए तो आरोपी मौके से भाग निकले।

अभी रिपोर्ट नही दी :-

मामले पर पुलिस का कहना है कि मृतक और घायलों के परिजनों के द्वारा अभी तक कोई लिखित रिपोर्ट दी गई है। घायल अमरीक के बयान ले लिए हैं। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 9358447558

Related News

Leave a Comment

Submit